एक्ट्रेस और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। ये खबर सुनकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। खास बात ये है कि इस कमबैक की वजह बनी हैं उनकी पुरानी दोस्त और टीवी की ‘क्वीन’ एकता कपूर। दोनों की जोड़ी एक बार फिर 25 साल बाद छोटे पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।
इस मौके पर स्मृति ने एकता कपूर के जन्मदिन पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जो फैंस के दिल को छू रहा है।
एकता के लिए स्मृति का इमोशनल नोट
स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की जिसमें वह और एकता कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक लंबा भावुक कैप्शन लिखा:
“उस रात जब हम जुहू की शांत गलियों से सिद्धिविनायक तक पैदल चले थे, वो सफर जश्न का नहीं, समर्पण का था।”
स्मृति ने बताया कि जब वह अपने सपनों का पीछा कर रही थीं, तब एकता ने उनके लिए प्रार्थना की थी — “उन्होंने खुद के लिए कुछ नहीं मांगा, बल्कि मेरे लिए भगवान से दुआ की।”
वो आगे लिखती हैं कि एकता को दुनिया एक सशक्त, आत्मनिर्भर और अपने फैसलों की मालिक महिला के रूप में जानती है, लेकिन स्मृति उनके भीतर की खामोश ताकत और संवेदनशीलता से भी वाकिफ हैं।
“उन्होंने कभी श्रेय नहीं चाहा, बस मेरी ताकत बनकर खड़ी रहीं।”
एकता के लिए खास दुआ
अपने पोस्ट के अंत में स्मृति ने एकता के लिए एक खूबसूरत दुआ मांगी:
“मैं चाहती हूं कि सर्द रातों में शांति और सुकून उन्हें शॉल की तरह ढक ले। उन्हें सफलता इसलिए नहीं मिलनी चाहिए कि उन्होंने उसका पीछा किया, बल्कि इसलिए कि उन्होंने उसे पाने के लिए बहुत कुछ न्यौछावर किया।”
स्मृति ने एकता को “उनकी जिंदगी का एक और पन्ना पलटने” पर बधाई देते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
25 साल बाद फिर साथ दिखेगी आइकोनिक जोड़ी
स्मृति ईरानी और एकता कपूर की जोड़ी ने साल 2000 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे आइकोनिक शो में इतिहास रच दिया था। अब एक बार फिर ये जोड़ी एक नए फ्लेवर के साथ सीक्वल में साथ आ रही है।
फैंस बेसब्री से इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं, और देखना दिलचस्प होगा कि 25 साल बाद ये जोड़ी किस तरह से नए जादू की शुरुआत करती है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News