बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को किसी परिचय की ज़रूरत नहीं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में न केवल ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, बल्कि अपने काम और व्यक्तित्व से लोगों का दिल भी जीता है। भारत ही नहीं, दुनिया भर में उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है।
कई कलाकारों ने उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया है और बताया है कि बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए कितना खास रहा। लेकिन हाल ही में टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अनोखेलाल शर्मा का किरदार निभाने वाले सानंद वर्मा ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया।
सानंद वर्मा ने क्या बताया?
एक इंटरव्यू में सानंद वर्मा ने बताया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एक एड शूट किया था। पहली बार जब वो बिग बी से ‘केबीसी’ के सेट पर मिले, तो उनका अनुभव बेहद शानदार रहा। सानंद ने कहा, “जब मैं उनसे पहली बार मिला, तो उन्होंने मुझे बेटे की तरह ट्रीट किया। हम तीन घंटे तक बात करते रहे। मुझे लगा जैसे मैं उनका अपना बेटा अभिषेक हूं। उनके साथ बातचीत करना और उस पल को जीना, मेरे लिए बहुत स्पेशल था।”
अगली मुलाकात में बिग बी दिखे बदले-बदले
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। सानंद ने आगे बताया कि जब वह दूसरी बार एक एड शूट के दौरान अमिताभ से मिले, तो उनका अनुभव बिल्कुल अलग रहा। उन्होंने कहा, “शूट खत्म होने के बाद मैं उनके पास गया और कहा कि मुझे दोबारा आपके साथ काम करके बहुत खुशी हुई। लेकिन उन्होंने मेरी तरफ देखा तक नहीं।”
अमिताभ बच्चन बस एक पेंटिंग की ओर देखते रहे और बोले, “भगवान करे आपको तिबारा मिले।”
सानंद ने कहा कि ये पल उनके लिए काफी अजीब और चौंकाने वाला था, लेकिन इसके बावजूद वो बिग बी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर अमिताभ बच्चन बेजोड़ हैं और वो आज भी उनके सबसे बड़े फैन हैं।
यह भी पढ़ें:
वजन घटाने के लिए खाएं ये खास रोटी, कैलोरी भी कम और सेहत भी दमदार
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News