गर्भावस्था के दौरान हर महिला चाहती है कि वह और उसका होने वाला बच्चा दोनों स्वस्थ और तंदरुस्त रहें। इस खास दौर में खुद को फिट और सेहतमंद बनाए रखने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। डाइट का मतलब यह नहीं कि आप कुछ न खाएं, बल्कि उस समय ऐसी चीजें खाएं जो आपके और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हों और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से बचें। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
गर्भावस्था के दौरान आम परेशानियां
प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने में कई महिलाओं को बुखार, उल्टी, जी मिचलाना और नींद न आना जैसी समस्याएं होती हैं। दूसरी तिमाही में ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, पैरों में सूजन, पेट में गैस, लिवर की समस्याएं और यूरिन इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है। तीसरी तिमाही में चलने-फिरने और सांस लेने में दिक्कतें भी हो सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में क्या खाएं?
गर्भवती महिलाओं को फाइबर और प्रोटीन से भरपूर आहार लेना चाहिए। अपनी डाइट में आप निम्न चीजें शामिल कर सकती हैं:
शकरकंद
अखरोट और ड्राई फ्रूट्स
अनार
हरी पत्तेदार सब्जियां
फल और सब्जियों का ताजा जूस
आयरन के लिए पालक
डेयरी प्रोडक्ट्स
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा, शतावर, सफेद मूसली
प्रोटीन के लिए सोया बड़ी और सोया आटा
प्रेग्नेंसी में क्या न खाएं?
कुछ चीजें हैं जिन्हें गर्भावस्था में पूरी तरह से टालना चाहिए:
कैफीन युक्त पदार्थ
कच्चा पपीता
कच्ची अंकुरित दालें और अनाज
तीखा और मसालेदार खाना
अधिक चीनी
शराब और सिगरेट
अगर आपको लिवर की समस्या है तो घी का सेवन बिल्कुल न करें।
यह भी पढ़ें:
चिया सीड्स खाने के बाद भूलकर भी न पिएं पानी, हो सकता है गंभीर खतरा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News