3 जून को आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल बाद पहली बार अपने नाम किया था। इसके बाद 4 जून को बेंगलुरु में जश्न मनाया गया, लेकिन यह जश्न मातम में बदल गया। लाखों फैंस के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद 5 जून को आरसीबी मैनेजमेंट और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 6 जून की सुबह आरसीबी के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया था।
हालांकि, अब इस मामले में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने केएससीए के अधिकारियों को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया है। केएससीए प्रबंधन ने इस मामले को लेकर दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग करते हुए न्यायालय का रुख किया था।
निखिल सोसले की गिरफ्तारी चुनौती पर सुनवाई
आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले को 6 जून की सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जब वह दुबई जाने की तैयारी कर रहे थे। निखिल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि जांच जारी है और गिरफ्तारी तब होगी जब जरूरत होगी। कर्नाटक हाईकोर्ट निखिल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर 9 जून को सुनवाई करेगा।
यह भी पढ़ें:
चिया सीड्स खाने के बाद भूलकर भी न पिएं पानी, हो सकता है गंभीर खतरा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News