थायराइड में क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट की सलाह

आजकल थायराइड एक आम और तेजी से बढ़ती बीमारी बन गई है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण यह समस्या बढ़ रही है। थायराइड तब होता है जब आपके शरीर में कुछ महत्वपूर्ण हार्मोन सही मात्रा में नहीं बन पाते। इसे थायराइड रोग कहते हैं। थायराइड के कई प्रकार होते हैं, जैसे हाइपरथायरायडिज्म, हाइपोथायरायडिज्म, थायरॉयडिटिस, और हाशिमोटो थायरॉयडिटिस।

हाइपोथायरायडिज्म में थायराइड ग्लैंड थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम कर देता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इस स्थिति में डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करना बेहद आवश्यक होता है।

थायराइड के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए?
थायराइड होने पर मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए फैटी, फ्राइड फूड, ज्यादा मीठी चीजें और प्रोसेस्ड फूड से बचें।

क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकली, गोभी, सोया में पाए जाने वाले गोइट्रोजेन थायराइड के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, इन्हें कम मात्रा में ही खाएं।

थायराइड में क्या खाएं?
फाइबर युक्त फल और सब्जियां खाएं, क्योंकि ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती हैं।

आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करें।

सीफूड का सेवन बढ़ाएं क्योंकि आयोडीन की कमी से थायराइड की समस्या हो सकती है।

विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए रोज़ धूप लें या डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें।

मैग्नीशियम युक्त हरी पत्तेदार सब्जियां और सेलेनियम युक्त ब्राजील नट्स, ड्राई फ्रूट्स शामिल करें।

थायराइड की दवा और भोजन
थायराइड की दवा खाली पेट लें और दवा लेने के आधे घंटे बाद ही खाना खाएं।

कैल्शियम और आयरन की दवा थायराइड की दवा के तुरंत बाद न लें क्योंकि इससे दवा का असर कम हो सकता है।

थायराइड में क्या व्यायाम करें?
थायराइड के मरीज को रोजाना कम से कम 40-45 मिनट की हल्की फुल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए।

इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा और वजन बढ़ने से बचाव होगा।

आप वॉक, जॉगिंग, योग या कोई अन्य हल्का व्यायाम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

चिया सीड्स खाने के बाद भूलकर भी न पिएं पानी, हो सकता है गंभीर खतरा