योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का एक तरीका है। योग शरीर को स्वस्थ, लचीला और मजबूत बनाता है। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी संबल देता है। लेकिन योग का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब आप उसे सही खान-पान के साथ करें।
योग करते हैं? तो ये जानना बेहद ज़रूरी है कि योग से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए, ताकि आपको भरपूर ऊर्जा मिले और शरीर को पूरा लाभ।
🌅 सुबह योग से पहले क्या खाएं?
बहुत से लोग खाली पेट योग करते हैं और यह ठीक भी है, लेकिन अगर आपको थोड़ी भूख लगती है तो कुछ हल्का और पौष्टिक खा सकते हैं।
योग से 45 मिनट पहले आप ये चीजें खा सकते हैं:
1 पका केला या कुछ जामुन
मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स (बिना नमक वाले)
फलों की स्मूदी या घर का बना प्रोटीन शेक
दही या थोड़ा दलिया
1 उबला अंडा या घर का बना प्रोटीन बार
🧘♂️ योग के बाद क्या खाएं?
योग करने के 30 मिनट तक पानी पीने से बचें, ताकि शरीर की ऊर्जा स्थिर बनी रहे। फिर धीरे-धीरे पानी पिएं – नींबू पानी, नारियल पानी या सादा पानी।
योग के बाद हल्का और पौष्टिक खाना खाएं:
ताजे मौसमी फल या उबली सब्जियां
उबला अंडा या सिंपल सैंडविच
नट्स, बीज (सीड्स), और दही
हल्की खिचड़ी या सूप
🌇 शाम को योग से पहले और बाद में क्या खाएं?
शाम के समय योग करना है तो ध्यान रखें कि योग से 3 घंटे पहले भोजन कर लें।
योग से 1 घंटा पहले कुछ हल्के स्नैक्स ले सकते हैं:
1 कटोरी उबली हुई सब्जियां
फ्रूट सलाद
ड्राई फ्रूट्स या थोड़े बीज
योग के बाद रात के खाने में हल्का और हेल्दी भोजन लें, जैसे:
सूप, उबली सब्जी, दाल और थोड़ा चावल
बिना मसाले वाला हल्का खाना
भरपूर पानी, लेकिन धीरे-धीरे पीएं
🚫 योग से पहले और बाद में क्या न खाएं?
ज्यादा ऑयली, मसालेदार, या तला-भुना खाना न खाएं
भारी भोजन, चटपटे स्नैक्स और फैटी फूड से परहेज करें
योग के तुरंत बाद बहुत ज्यादा खाना या बहुत ठंडा पेय न लें
शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी या सादा पानी सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।
यह भी पढ़ें:
मिलावट के ज़माने में भी शुद्ध है ये फल – जानिए क्यों जामुन है सेहत का खजाना
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News