जून का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन दिल्ली-नोएडा जैसे शहरों में अब भी तेज़ गर्मी और लू का कहर जारी है। इस चिलचिलाती गर्मी में लोगों की तबीयत जल्दी बिगड़ रही है। शरीर जल्दी-जल्दी डिहाइड्रेट हो रहा है और पेट में गर्मी बढ़ने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी आम हो गई हैं।
ऐसे में शरीर को ठंडक और राहत देने के लिए ज़रूरी है कि हम ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। दो बेहद असरदार और देसी विकल्प हैं – गोंद कतीरा और दही। जब ये दोनों मिलते हैं, तो सिर्फ ठंडक ही नहीं, कई और हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
🥣 गोंद कतीरा और दही: सेहत की ठंडी जोड़ी
गोंद कतीरा और दही, दोनों की तासीर ठंडी होती है। जब इन्हें मिलाकर खाया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और गर्मी से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाता है। खासकर, लू लगने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं में यह रामबाण की तरह काम करता है।
🛡️ सेहत पर असर – फायदे जो चौंका देंगे:
✅ 1. बॉडी को रखें हाइड्रेटेड
इस कॉम्बिनेशन का रोज़ सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। यह अंदर से ठंडक पहुंचाता है और गर्मी में एनर्जी बनाए रखता है।
✅ 2. जोड़ों के दर्द से राहत
दही में मौजूद कैल्शियम और गोंद कतीरा की पौष्टिकता मिलकर हड्डियों को मजबूती देती है। यह जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाने में मददगार हो सकता है।
✅ 3. वजन घटाने में फायदेमंद
अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं, तो यह कॉम्बिनेशन बहुत मदद कर सकता है। यह पेट भरने का अहसास देता है जिससे भूख कम लगती है और कैलोरी इनटेक अपने आप कंट्रोल होता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।
🕒 कैसे करें सेवन?
रात को एक चम्मच गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर रखें।
सुबह इसे फूलने के बाद एक कटोरी दही में मिलाएं।
स्वाद के लिए आप थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।
इसे सुबह नाश्ते में या दिन में किसी भी समय खाएं।
यह भी पढ़ें:
चिया सीड्स खाने के बाद भूलकर भी न पिएं पानी, हो सकता है गंभीर खतरा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News