कन्नड़ भाषा विवाद के बाद से ही कमल हासन चर्चा में हैं। विवाद के चलते उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे और कर्नाटक में तो इसे बैन भी कर दिया गया था। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कर्नाटक हाईकोर्ट में कमल हासन इस बैन के खिलाफ गए थे, लेकिन उन्हें फटकार मिली। अब सवाल उठता है कि इस विवादित फिल्म का बजट कितना है और इसमें कलाकारों को कितनी फीस मिली है?
फिल्म का बजट कितना है?
‘ठग लाइफ’ तमिल भाषा की एक गैंगस्टर एक्शन फिल्म है, जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया है। फिल्म में कमल हासन के साथ तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं। खास बात ये है कि कमल हासन ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली, वे प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर काम कर रहे हैं।
फिल्म का कुल बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कमल हासन की पिछली फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। हालांकि, उनकी ‘इंडियन 2’ को लेकर भी काफी चर्चा थी, लेकिन ‘ठग लाइफ’ के साथ उन्होंने वापसी की है।
फीस की बात करें तो…
तृषा कृष्णन ने इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है, जो करीब 12 करोड़ रुपये है। यह उनकी पिछली फिल्म की तुलना में तीन गुना अधिक है, जिसमें उन्हें 4 करोड़ मिले थे। वहीं, जोजू जॉर्ज को 1 करोड़ और अभिरामी को 50 लाख की फीस दी गई है।
अक्षय कुमार के ‘हाउसफुल 5’ से टक्कर
कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ रिलीज हो चुकी है, वहीं अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज होगी। यह क्लैश बॉक्स ऑफिस पर काफी दिलचस्प साबित होगा। ‘हाउसफुल 5’ में 19 बड़े सितारे हैं और नाडियाडवाला के डबल क्लाइमैक्स के आइडिया ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि इस टक्कर में कौन बाजी मारेगा और कौन होगा नुकसान में।
यह भी पढ़ें:
माधवी भाभी की रियल लाइफ ‘सोनू’ बनी इंटरनेट सेंसेशन, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News