इंडियन सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस रंभा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। रंभा ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री और भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। आइए, उनकी जिंदगी और फिल्मों की कुछ खास बातें जानते हैं।
रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी यीडी है और उनका जन्म 5 जून 1976 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। फिल्मों में कदम रखने के बाद उन्होंने ‘रंभा’ नाम अपनाया, जो आज उनके फैंस के बीच काफी प्रसिद्ध है। 1993 में उनकी पहली कन्नड़ फिल्म ‘सरवर सोमन्ना’ आई, वहीं उसी साल मलयालम फिल्म ‘सरगम’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
बॉलीवुड में रंभा ने अपनी शुरुआत 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘जल्लाद’ से की। इसके बाद उन्होंने ‘बेटी नंबर 1’, ‘घरवाली बाहरवाली’, ‘जुड़वा’, ‘बंधन’ जैसी हिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। 2010 में रंभा ने श्रीलंकाई बिजनेसमैन इंद्र कुमार पथमनाथन से शादी कर अपने करियर को थोड़ा ब्रेक दिया और परिवार को समय देना शुरू किया।
रंभा के और इंद्र कुमार के तीन बच्चे हैं। हालांकि वे कुछ साउथ इंडियन रियलिटी शोज में जज के तौर पर नजर आईं। अगर आप रंभा की भोजपुरी फिल्मों के फैन हैं, तो यहाँ उनकी तीन हिट फिल्मों के बारे में जानकारी है, जिन्हें आप यूट्यूब पर देख सकते हैं:
राम बलराम (2007) – इस फिल्म में रंभा और रवि किशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में अरुणा खरबंदा और उपासना सिंह भी थे। इसे मोहनजी प्रसाद ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर उपलब्ध है।
रसिक बलमा (2007) – रंभा और रवि किशन की यह फिल्म भी 2007 में आई थी। मोहनजी प्रसाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्वाति वर्मा भी अहम भूमिका में थीं। इसे भी आप टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर देख सकते हैं।
बांके बिहारी एमएलए (2007) – इस फिल्म में रंभा और रवि किशन ने लीड रोल निभाए थे। बबलू सोनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें:
मिलावट के ज़माने में भी शुद्ध है ये फल – जानिए क्यों जामुन है सेहत का खजाना
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News