रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक आईपीएल 2025 जीत का जश्न उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
BCCI आया एक्शन मोड में
घटना के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसे “आंखें खोलने वाला” बताया और कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस तरह के आयोजनों को लेकर बेहतर योजना और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
“इससे सबक लेना जरूरी है” – देवजीत सैकिया
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सैकिया ने कहा,
“यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है। हर साल एक टीम जीतती है और अपने शहर में जश्न मनाती है। हमें अब इससे सीख लेनी होगी ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना न हो।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि अभी बीसीसीआई का फ्रेंचाइजियों के निजी आयोजनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, लेकिन अब इस दिशा में विचार ज़रूरी हो गया है।
“यह लोकप्रियता का दुखद पहलू है”
पीटीआई से बातचीत में सैकिया ने कहा,
“यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमारे देश में लोग क्रिकेटरों के लिए दीवाने हैं। आयोजकों को इसकी बेहतर प्लानिंग करनी चाहिए थी। सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने चाहिए थे।”
उन्होंने कोलकाता में केकेआर की जीत और मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप जश्न का उदाहरण देते हुए कहा कि
“वहां पुलिस और प्रशासन ने मिलकर शानदार काम किया। लेकिन इस बार कहीं न कहीं चूक जरूर हुई है।”
सैकिया ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यह भी पढ़ें:
चिया सीड्स खाने के बाद भूलकर भी न पिएं पानी, हो सकता है गंभीर खतरा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News