कबीर बेदी का बेटा हॉलीवुड में मचा रहा धमाल, लुक्स में ऋतिक रोशन को दे रहा टक्कर

बॉलीवुड में हर दौर में खलनायकों की एक खास जगह रही है। अमरीश पुरी, अमजद खान, प्राण, रंजीत जैसे सितारों ने विलेन होते हुए भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई। इन्हीं दमदार कलाकारों में शामिल रहे हैं कबीर बेदी, जिन्होंने न केवल हीरो बल्कि विलेन के किरदारों में भी दर्शकों का दिल जीता।

कबीर बेदी: फिल्मों से ज्यादा शादियों को लेकर रहे चर्चा में
79 वर्षीय कबीर बेदी जितने अपने अभिनय के लिए जाने गए, उतनी ही चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हुई। उन्होंने चार शादियां कीं। उनकी पहली पत्‍नी थीं प्रोतिमा बेदी, फिर उन्होंने शादी की सुजैन हम्प्रेज से, जो ब्रिटिश मूल की फैशन डिज़ाइनर थीं। इसके बाद निकी बेदी और चौथी शादी की परवीन दोसांझ से, जो उनसे उम्र में काफी छोटी हैं।

एडम बेदी: कबीर बेदी के बेटे और हॉलीवुड के चमकते सितारे
कबीर और सुजैन के बेटे एडम बेदी ने बॉलीवुड की जगह हॉलीवुड को चुना। अमेरिका में जन्मे एडम ने वहीँ पर परवरिश पाई और अब वे हॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अपनी पर्सनालिटी और लुक्स के कारण उनकी तुलना अक्सर ऋतिक रोशन से की जाती है। कई बार फैंस का कहना है कि एडम, ऋतिक को लुक्स में मात देते हैं।

बॉलीवुड में रहा छोटा सा सफर
एडम ने साल 2006 में ‘ए ऑल अबाउट हर’ नामक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन इंडस्ट्री उनके मुताबिक नहीं रही। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहकर हॉलीवुड का रुख किया।

हॉलीवुड में लगातार मिल रहे प्रोजेक्ट
एडम अब तक ‘विवा लॉफलिन’, ‘जैकपॉट’, ‘लाइफलाइन’ जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन चुके हैं। उनके अभिनय की सराहना की जाती है और वे अमेरिका में अपने परिवार के साथ एक स्थिर और सफल जीवन जी रहे हैं।

पूजा बेदी हैं सौतेली बहन
एडम की सौतेली बहन पूजा बेदी भी बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस किरदारों के लिए जानी जाती हैं। इस तरह कबीर बेदी का परिवार फिल्मों से गहराई से जुड़ा रहा है — एक ओर पिता बॉलीवुड का चेहरा रहे, तो दूसरी ओर बेटा हॉलीवुड में नाम कमा रहा है।

यह भी पढ़ें:

1 जून से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp! कहीं आपका फोन भी तो लिस्ट में नहीं