फिल्मों से दूर लेकिन फैंस के करीब, अब मैदान में छा गईं प्रीति

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन आज भी उनके फैंस की दीवानगी कम नहीं हुई है। एक दौर में रोमांटिक और मजबूत किरदारों से पर्दे पर छा जाने वाली प्रीति, अब अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

इन दिनों वो IPL 2025 के फाइनल में अपनी टीम पंजाब किंग्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में हैं। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं और फैंस को उम्मीद है कि इस बार ट्रॉफी पंजाब की झोली में जाएगी।

🎥 फिल्मी करियर की शुरुआत ‘दिल से’
प्रीति ने साल 1998 में फिल्म ‘दिल से’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। शाहरुख खान और मनीषा कोइराला के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद उन्होंने ‘क्या कहना’, ‘वीर-ज़ारा’, ‘कल हो ना हो’, और ‘दिल चाहता है’ जैसी हिट फिल्में दीं।
हालांकि, 2018 के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी मासूम मुस्कान आज भी ताजा है।

👩‍👧‍👧 34 बेटियों की मां बनीं थीं प्रीति
प्रीति जिंटा सिर्फ पर्दे की ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी की भी हीरोइन हैं। साल 2009 में अपने 34वें जन्मदिन पर उन्होंने 34 अनाथ बच्चियों को गोद लिया था।
उन्होंने कहा था,

“यह मेरे लिए सबसे खास जन्मदिन है। इन बच्चियों की ज़िम्मेदारी उठाकर मुझे आत्मिक संतोष मिला है।”

उन्होंने वादा किया था कि वो साल में दो बार ऋषिकेश जाकर उनसे मिलेंगी और उनकी पढ़ाई व परवरिश का पूरा ख्याल रखेंगी।

💞 शादी और सरोगेसी से बनीं मां
साल 2016 में उन्होंने अमेरिकी नागरिक जीन गुडइनफ से शादी की थी। शादी के बाद वो अमेरिका में ही शिफ्ट हो गई थीं।
फिर साल 2021 में प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों – जय और जिया का स्वागत किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्होंने इस खबर को अपने चाहने वालों के साथ साझा किया था।

🏏 पंजाब किंग्स की शेरनी!
एक्ट्रेस सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में भी एक्टिव हैं। वो IPL टीम पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं। इस साल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए IPL 2025 के फाइनल में जगह बना ली है।
उनकी मैदान पर मौजूदगी और जीत के जोश में झूमना एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें:

5 विकेट लेकर भी मिला धोखा! हसन अली से छिना POTM अवॉर्ड