IPL फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की बड़ी घोषणा, जैमीसन को फिर मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और आज, यानी 3 जून को इसका फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। लेकिन इसी बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें कुल 20 खिलाड़ियों को जगह मिली है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने अपनी जगह बरकरार रखी है।

IPL से ठीक पहले जैमीसन को न्यूज़ीलैंड का भरोसा
काइल जैमीसन, जो कि पहले भी न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा रह चुके हैं, इस साल IPL में पंजाब किंग्स के लिए रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर खेले। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में आरसीबी के लिए भी खेला था। हालांकि चोट के चलते वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट से पूर्ण समर्थन मिला है।

चार नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
न्यूज़ीलैंड बोर्ड ने इस बार चार नए खिलाड़ियों को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है —

मिच हे

मुहम्मद अब्बास

जक फाउलकेस

आदि अशोक

ये सभी खिलाड़ी पिछले एक साल में ब्लैक कैप्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और अब उन्हें जिम्बाब्वे टूर, और घरेलू सीरीज (वेस्टइंडीज व इंग्लैंड के खिलाफ) में खेलने का मौका मिलना लगभग तय है।

न्यूजीलैंड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2025-26:
मोहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।

यह भी पढ़ें:

सर्दियों में भीगे बादाम और किशमिश खाने के जबरदस्त फायदे