बच्चों की आंखों में काजल लगाने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान, जानें क्यों है सावधानी जरूरी

छोटे बच्चों की देखभाल में छोटी-छोटी लापरवाही भी उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। भारत में पुराने जमाने से बच्चों की आंखों में काजल लगाने की परंपरा चली आ रही है। माना जाता है कि काजल लगाने से आंखें बड़ी, सुंदर और स्वस्थ दिखती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चों की आंखों में काजल लगाना उनकी आंखों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

बच्चों की आंखों में काजल लगाने से हो सकते हैं ये खतरे
खुजली और जलन की समस्या:
बाजार से मिलने वाले केमिकल युक्त काजल को बच्चों की आंखों पर लगाने से उन्हें खुजली हो सकती है। साथ ही, यह आंखों में लालिमा और जलन का कारण भी बन सकता है।

आंखों से पानी बहना:
काजल लगाने से बच्चों की आंखों में एलर्जी हो सकती है, जिसके कारण आंखों से पानी बहना एक आम समस्या बन जाती है।

आंखों की रोशनी कमजोर होना:
बार-बार काजल लगाने से बच्चों की आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। यह उनकी दृष्टि को कमजोर कर सकता है, जो बचपन में ही नुकसानदेह साबित हो सकता है।

इंफेक्शन का खतरा:
बच्चों की नाजुक त्वचा के कारण काजल लगाने से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, अगर काजल गलती से मुंह में चला जाए तो पेट की समस्या भी हो सकती है।

क्यों है काजल बच्चों के लिए खतरनाक?
काजल में लगभग 50% मात्रा में लेड (सीसा) पाया जाता है, जो न केवल बच्चों के लिए बल्कि बड़ों के लिए भी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। यही कारण है कि बच्चों की आंखों में काजल लगाने से बचना चाहिए।

बचाव के उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ आंखों के साथ बड़े हो, तो उसकी आंखों में काजल लगाने से बचें और उसकी देखभाल में विशेष सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें:

मोहिंदर कुमार की कहानी: एक खिलाड़ी, जिसकी हिम्मत आज भी कायम है