अपनी डाइट में जरूर शामिल करें हरा चना, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

चने को अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप चाहे भुना हुआ चना खाएं, उबला हुआ या फिर कच्चे हरे चने को भी नाश्ते में खा सकते हैं। हरे चने को कुछ लोग छोलिया भी कहते हैं। इसका सीजन ज़्यादातर ठंड के समय होता है, लेकिन अब बारिश और गर्मियों में भी ये आसानी से मिल जाता है। हरा चना प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल तक कई तरह से मददगार होता है।

हरे चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व
हरे चने को प्लांट-बेस्ड फूड में एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन A, C, E के साथ-साथ विटामिन B-कॉम्प्लेक्स (B1, B2, B3, B5, B6) और विटामिन K भी होते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। ये कम कैलोरी, कम फैट और अधिक फाइबर वाला होता है जो हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

रोजाना नाश्ते में हरा चना खाने के फायदे
1. इम्यूनिटी बढ़ाए
हरे चने में पाए जाने वाले विटामिन्स और पोषक तत्व आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इससे आप बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।

2. डायबिटीज में मददगार
हरे चने में डाइटरी फाइबर होता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी सहायक है।

3. पाचन सुधारे
छोलिया यानी हरा चना फाइबर से भरपूर होता है, जिससे कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं दूर होती हैं। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

4. आंखों के लिए फायदेमंद
हरे चने में विटामिन A होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है और आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।

यह भी पढ़ें:

खून की कमी के ये 5 खतरनाक लक्षण कभी न करें अनदेखा