हर साल नई iPhone सीरीज के लॉन्च के बाद दुकानों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगती हैं, जो Apple की लोकप्रियता को दर्शाती हैं। भारत में अब तक Apple ने दो Apple Stores खोल लिए हैं — दिल्ली और मुंबई में। लेकिन iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी अपने तीसरे स्टोर को खोलने की तैयारी में है। सवाल ये है कि ये तीसरा स्टोर किस राज्य में खुलेगा? आइए जानते हैं।
Apple के CEO टिम कुक ने पहले ही संकेत दिया था कि कंपनी जल्द दिल्ली और मुंबई के बाद पुणे और बेंगलुरु में भी नए स्टोर खोल सकती है। अब बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का तीसरा फिजिकल स्टोर बेंगलुरु के हेब्बल इलाके में, फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में खुल सकता है। यह कदम Apple के भारतीय बाजार पर फोकस को साफ दर्शाता है।
मॉल की पहली मंजिल पर करीब 8000 वर्ग फुट में खुलेगा ये नया स्टोर, जो दिल्ली वाले आउटलेट के समान आकार का होगा। हालांकि, यह स्टोर मुंबई के Apple स्टोर के मुकाबले थोड़ा छोटा होगा, क्योंकि मुंबई स्टोर 20800 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
Apple Store Bengaluru: कब खुलेगा नया स्टोर?
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने इस जगह को 10 साल के लिए लीज पर लिया है। शुरुआती तीन सालों में कंपनी स्टोर से 2% रेवेन्यू कमाएगी, जिसके बाद यह बढ़कर 2.5% हो जाएगा। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, Apple बेंगलुरु स्टोर के लिए सालाना करीब 2.09 करोड़ रुपये खर्च करेगा, यानी महीने लगभग 17.4 लाख रुपये।
लीज 8 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है, जबकि किराया 8 अगस्त 2025 से देना होगा। इसका मतलब यह है कि आने वाले कुछ महीनों में Apple का बेंगलुरु स्टोर खुलने वाला है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News