इस साल मार्च में रिलीज़ हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन सलमान ने ठान लिया है कि अगली फिल्में बड़े धमाके के साथ आएंगी। अब खबर है कि वो लगातार दो बड़ी फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं—एक देशभक्ति से भरी रियल-लाइफ ड्रामा और दूसरी हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर।
अपूर्व लाखिया की फिल्म में निभाएंगे कर्नल संतोष बाबू का किरदार
पहली फिल्म के लिए सलमान खान ने निर्देशक अपूर्व लाखिया के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में वो 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेने वाले कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे। यह एक इमोशनल और देशभक्ति से भरी कहानी होगी, जिसकी शूटिंग सलमान जुलाई 2025 में शुरू करेंगे। फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह 2026 के पहले छमाही में रिलीज़ हो सकती है।
महेश नारायण के साथ प्लान कर रहे हैं धमाकेदार एक्शन थ्रिलर
वहीं दूसरी फिल्म के लिए सलमान खान का नाम मलयालम सिनेमा के जाने-माने निर्देशक महेश नारायण के साथ जुड़ रहा है। महेश नारायण को ‘टेक ऑफ’ और ‘सी यू सून’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है।
हाल ही में मुंबई में महेश और सलमान की मुलाकात हुई, जहां महेश ने एक एक्शन थ्रिलर का आइडिया शेयर किया। सलमान को आइडिया इतना पसंद आया कि वो फिल्म में दिलचस्पी दिखा चुके हैं और जल्द ही स्क्रिप्ट सुनने वाले हैं।
प्रोड्यूस करेंगी अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री
खबर यह भी है कि इस फिल्म को सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री मिलकर रील लाइफ प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस कर सकते हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह महेश नारायण का हिंदी सिनेमा में डायरेक्टोरियल डेब्यू होगा।
कब शुरू होगा अगला प्रोजेक्ट?
सलमान फिलहाल अपूर्व लाखिया की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। उसके बाद ही महेश नारायण की फिल्म पर काम शुरू होगा। माना जा रहा है कि यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर जा सकती है। हालांकि, अभी तक किसी भी फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News