पेशाब का पीला रंग अक्सर यह बताता है कि आपके शरीर में पानी की कमी है। लेकिन सिर्फ यह कारण नहीं है। असल में, पेशाब का पीला रंग यूरोक्रोम (Urochrome) नामक पिगमेंट के बढ़ जाने से होता है, जो हीमोग्लोबिन के टूटने से बनता है। इसके अलावा, कुछ विटामिन, दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी इसके पीछे हो सकती हैं। खासकर सुबह का पीला पेशाब शरीर में किसी महत्वपूर्ण समस्या का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सुबह का पीला पेशाब लिवर की समस्या का संकेत
अगर रोज सुबह पेशाब पीला और गहरा हो तो यह लिवर में संक्रमण या खराबी का संकेत हो सकता है। लिवर सही से काम नहीं कर रहा होता और टॉक्सिन्स व पिगमेंट्स मूत्र के जरिए बाहर निकल रहे होते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है ताकि समय रहते सही इलाज हो सके।
किडनी से जुड़ी समस्या का भी हो सकता है संकेत
गहरा पीला पेशाब किडनी की भी खराबी का संकेत हो सकता है। जब आप निर्जलित होते हैं, तो किडनी खुद को ठीक से साफ नहीं कर पाती और टॉक्सिन्स मूत्र में जमा हो जाते हैं, जिससे पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। इसे अनदेखा न करें, किसी भी समस्या की स्थिति में डॉक्टर से जांच कराएं।
डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए क्या करें?
लिवर और किडनी की सेहत बनाए रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इसके अलावा, मूत्र वर्धक (ड्यूरेटिक) फूड्स जैसे नारियल पानी, पुदीने का जूस आदि का सेवन करें। ये आपकी बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने और पेशाब की प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News