अगर मुंह से आती है बदबू, तो हो सकती है इन विटामिन्स की कमी

कुछ लोगों के मुंह से इतनी तेज़ बदबू आती है कि सामने खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। यह समस्या न सिर्फ शर्मिंदगी का कारण बनती है, बल्कि सोशल लाइफ पर भी असर डालती है। कई बार लोग दिन में दो बार ब्रश करते हैं, फिर भी सांसों की बदबू बनी रहती है। इसका कारण सिर्फ दांतों की सफाई नहीं, बल्कि शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी भी हो सकती है।

मुंह से बदबू आने के आम कारण:
दांतों और मसूड़ों की सफाई न होना

कैविटी या मसूड़ों में इन्फेक्शन

पेट साफ न रहना या पाचन खराब होना

प्याज-लहसुन जैसे तीखे खाद्य पदार्थ

विटामिन्स और मिनरल्स की कमी

इन 3 विटामिन्स की कमी से आ सकती है मुंह में बदबू:
1. विटामिन C की कमी
विटामिन C की कमी से मसूड़ों में सूजन और खून आ सकता है, जिससे मुंह में सड़न और बदबू पैदा होती है।
क्या खाएं: नींबू, संतरा, अमरूद, पपीता, आंवला, स्ट्रॉबेरी

2. विटामिन D की कमी
विटामिन D दांतों और जबड़ों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से दांत ढीले पड़ने लगते हैं, जिससे सांसों में बदबू आने लगती है।
क्या खाएं: अंडे की जर्दी, दूध, दही, पनीर, फोर्टिफाइड अनाज और धूप लें।

3. विटामिन B12 की कमी
B12 की कमी से मुंह में छाले, मसूड़ों की सूजन और बदबू की समस्या हो सकती है। यह दांतों को सपोर्ट देने वाले टिश्यू को भी प्रभावित करता है।
क्या खाएं: दही, अंडे, सैल्मन मछली, रेड मीट, नट्स और बादाम दूध

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय:
इलायची: खाने के बाद 1-2 इलायची चबाएं।

सौंफ: सौंफ को माउथ फ्रेशनर की तरह खाएं।

तुलसी के पत्ते: सुबह खाली पेट तुलसी की 4-5 पत्तियां चबाएं।

पुदीना: पुदीने की पत्तियां मुंह की दुर्गंध को दूर करती हैं।

ब्रश और फ्लॉस: सुबह और रात ब्रश करें, साथ ही फ्लॉस करने की आदत डालें।

भरपूर पानी: दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

यह भी पढ़ें:

कलौंजी वॉटर पीने के 5 फायदे जो आपको अभी जानने चाहिए