पत्नी ने मंदिर में अपने पति के लिए
मन्नत मांग कर धागा बांधा
फिर कुछ सोच कर एकदम से धागा वापस खोल दिया
पति ने पत्नी से पूछा- धागा क्यों खोल दिया
पत्नी बोली- आपके लिए मन्नत मांगी थी कि आपकी
सारी मुसीबते दूर हो जाये
फिर ख्याल आया कही मैं ही न निपट जाऊ……😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
राजू- नारी जल की तरह शीतल और तरल होती है
और पुरुष मिट्टी की तरह ठोस और रुखा होता है
सुरेश- फिर?
राजू- फिर क्या जब दोनों की शादी हो जाती है तो
कीचड़ हो जाता है……😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
टीटू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही में ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं, थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी….😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
गोलू- सर, हवालदार साहब ने कहा था,
अगर जेल नहीं जाना चाहता तो जेब गर्म कर,
मैंने माचिस जला दी…..😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
रामू ने रवि से पूछा- ये नया फोन कब खरीदा?
रवि- नया नहीं, मेरी गर्लफ्रेंड का है
रामू- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
रवि- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते
आज मौका मिला तो उठा लाया…..😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में)- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी अम्मा होती
तो मैं भी सुन्दर होता……😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News