इम्यूनिटी से लेकर दिल तक – जानिए शहद और लहसुन का कमाल

शहद और लहसुन—दोनों ही भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं और इनकी औषधीय खूबियों से हम भलीभांति परिचित हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाए तो इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं? शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं, वहीं लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे तत्व होते हैं जो शरीर को अनेक बीमारियों से बचाते हैं।

शहद में डूबे लहसुन के सेवन के अद्भुत फायदे
🔹 इम्यूनिटी बूस्टर:
हर सुबह खाली पेट शहद में भीगा लहसुन खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और इंफेक्शन से बचाता है।

🔹 सर्दी-जुकाम से राहत:
सर्दियों में शहद और लहसुन का यह मेल शरीर को गर्म रखता है और गले की खराश, खांसी व नाक बंद होने जैसी समस्याओं को दूर करता है।

🔹 दिल रखे दुरुस्त:
इस कॉम्बिनेशन के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और हृदय की धमनियों में जमा फैट साफ होता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है।

🔹 पाचन को बनाए दुरुस्त:
शहद और लहसुन का यह मिश्रण पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और गैस, कब्ज, डायरिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

सेवन का सही तरीका
एक कांच की शीशी में शुद्ध शहद भरें और उसमें 6–8 लहसुन की छिली हुई कलियां डाल दें।

इसे रातभर ऐसे ही रखें।

अगली सुबह खाली पेट 1–2 लहसुन की कलियां शहद के साथ चबाकर खाएं।

आप चाहें तो भोजन के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन सुबह इसका सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें:

विटामिन E की कमी हो सकती है गंभीर! पहचानें लक्षण और जानें बचाव के उपाय