हाई कोलेस्ट्रॉल दिल के दौरे जैसी गंभीर बीमारी की बड़ी वजह बन सकता है। अगर आप भी इस खतरे को हल्के में ले रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। अच्छी बात यह है कि डाइट और घरेलू उपायों से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
इनमें सबसे असरदार उपाय है – सुबह खाली पेट मेथी का पीला पानी। जी हां, मेथी के दाने ना सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत सुधारने में भी कारगर होते हैं।
कैसे फायदेमंद है मेथी का पानी?
न्यूट्रीशन एक्सपर्ट स्वाति सिंह के मुताबिक, मेथी में भरपूर घुलनशील फाइबर होता है, जो खून की नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाने में मदद करता है।
मेथी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
यह गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ाता है।
इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
साथ ही ये वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल करने में भी असरदार है।
कैसे बनाएं मेथी का पानी?
सामग्री:
1 चम्मच मेथी के बीज
1 गिलास पानी
विधि:
रात में मेथी के बीज पानी में भिगो दें
सुबह उठकर पानी को हल्का गुनगुना करें
बीज छान लें और सिर्फ पानी पिएं
चाहें तो भीगी हुई मेथी चबाकर भी खा सकते हैं
नियमित सेवन से आपको हफ्तेभर में फर्क नजर आने लगेगा।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News