बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा चिंता होती है हमारे कीमती गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन और ईयरबड्स के खराब होने को लेकर। खासकर जब आपका स्मार्टफोन बारिश में भीग जाए या पानी में गिर जाए तो तनाव होना स्वाभाविक है। ऐसे में घबराने की बजाय कुछ जरूरी उपाय अपनाकर आप अपने फोन को नुकसान से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या करें जब आपका फोन पानी में भीग जाए।
1. तुरंत स्मार्टफोन को स्विच ऑफ करें
अगर फोन पानी में गिर गया हो या गीला हो गया हो तो सबसे पहले उसे तुरंत बंद कर दें। फोन ऑन रहने पर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर फोन अपने आप बंद हो गया है तो भी उसे चार्जिंग पर लगाने की गलती न करें। पहले फोन को पूरी तरह सुखाएं।
2. चावल के डिब्बे में रखें फोन
फोन की नमी दूर करने का सबसे पुराना और कारगर तरीका है — चावल। गीले फोन को चावल से भरे डिब्बे या जार में कम से कम 24 से 48 घंटे के लिए रख दें। चावल फोन की नमी सोख लेगा और फोन धीरे-धीरे सूख जाएगा।
3. हेयर ड्रायर से सुखाने से बचें
फोन को सुखाने के लिए तेज गर्म हवा देना सही नहीं है। इससे फोन के अंदर के घटक खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप फोन को ठंडी हवा या पंखे की हवा के सामने रखें। अगर फोन फिर भी चालू नहीं होता तो तुरंत किसी भरोसेमंद सर्विस सेंटर पर लेकर जाएं।
यह भी पढ़ें:
पपीता सभी के लिए नहीं! जानिए कब यह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News