सेब में विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पुराने कहावत “रोज़ एक सेब डॉक्टर को दूर भगाए” की बात सच साबित होती है। लेकिन बेहतर सेहत पाने के लिए सेब को सही समय पर खाना भी बहुत जरूरी है। आइए जानें सेब खाने के सही तरीके और इसके लाभ।
सेब कब खाना चाहिए?
सेब को नाश्ते के बाद अपनी डाइट में शामिल करना सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह खाली पेट सेब खाने से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए इसका सेवन खाली पेट न करें। शाम को सेब खाने से आपकी गैस्ट्रिक हेल्थ प्रभावित हो सकती है। रोज़ाना नाश्ते के बाद एक सेब खाने से आपको एक महीने के अंदर ही सेहत में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।
सेब खाने के फायदे
मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा:
सेब खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सेब को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
ऊर्जा का संचार:
सेब आपकी थकान और कमजोरी को दूर करता है और दिन भर आपको ऊर्जावान बनाए रखता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूती:
विटामिन C से भरपूर सेब इम्यूनिटी को बढ़ाता है। जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उनके लिए सेब का रोज़ाना सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
सेहत का वरदान:
सेब के पोषक तत्व शरीर की विभिन्न समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं और आपकी सेहत को संपूर्ण रूप से बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें:
IRCTC का नया सुपर ऐप SwaRail: अब iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News