बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी मीडिया की सुर्खियों में रखा। रवीना का अफेयर अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ चर्चित रहा, लेकिन उनका कोई भी रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की। हालांकि, शादी से पहले रवीना ने अनिल के सामने एक शर्त रख दी थी। आइए जानते हैं कि आखिर वह शर्त क्या थी, जिसके कारण रवीना ने अनिल को अपना जीवनसाथी चुना।
शादी से पहले दो बेटियों की मां बन चुकी थीं रवीना
रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1972 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता रवि टंडन फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर थे, जिसके कारण रवीना ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। रवीना के करियर की शुरुआत में ही उन्होंने बिना शादी के दो बेटियों को गोद लिया था। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने छाया और पूजा नाम की दो बेटियों को गोद लिया और इसके बाद उन्होंने अनिल थडानी से शादी करने का फैसला किया।
शर्त पर रखी थी शादी की बात
रवीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी से पहले, जब लोग उन्हें कम उम्र में मां बनने को लेकर ताने मारते थे, तो उन्होंने अनिल के सामने एक शर्त रखी थी। उनकी शर्त यह थी कि जो भी उनके साथ शादी करेगा, उसे उनकी दोनों बेटियों को भी अपनाना होगा। रवीना ने कहा था, “मैं पैकेज के साथ आऊंगी। मेरे साथ मेरी बेटियां, डॉगी और मेरी फैमिली को भी एक्सेप्ट करना होगा।” अनिल ने रवीना की इस शर्त को स्वीकार किया और फिर 2004 में दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई। अब उनकी शादी को दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं।
अनिल और रवीना हैं दो बच्चों के माता-पिता
शादी के बाद अनिल थडानी और रवीना टंडन दो बच्चों के माता-पिता बने। उनके बेटे का नाम रणबीर थडानी है, जबकि उनकी बेटी का नाम राशा थडानी है। राशा भी अब मां की राह पर चल रही हैं और उन्होंने इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News