शहद को हमेशा से आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। यह ना सिर्फ न्यूट्रिशन से भरपूर है बल्कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ शहद का सेवन करने से इसका असर फायदेमंद की जगह हानिकारक हो सकता है?
आजकल लोग चीनी से बचने के लिए शहद को कई तरीकों से इस्तेमाल करने लगे हैं — चाय, गर्म पानी या फिर मिठाइयों में। मगर कुछ कॉम्बिनेशन ऐसे हैं, जो आपके शरीर के लिए “स्लो पॉइजन” की तरह काम कर सकते हैं।
🚫 इन 5 चीज़ों के साथ भूलकर भी न करें शहद का सेवन:
1. गर्म पानी
सुबह-सुबह गर्म पानी में शहद मिलाकर पीना एक आम आदत है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, जब शहद गर्म होता है तो यह टॉक्सिक बन जाता है। यह आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर डाल सकता है।
2. घी के साथ
शहद और घी का बराबर मात्रा में सेवन करना शरीर के लिए ज़हर समान हो सकता है। आयुर्वेद में यह कॉम्बिनेशन शरीर में विषैले तत्वों को जन्म देने वाला माना गया है।
3. मसालेदार खाने के साथ
शहद और मसालेदार खाना साथ में खाने से पाचन गड़बड़ हो सकता है। जैसे कि हनी चिली पोटेटो – स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन पेट के लिए भारी पड़ सकता है।
4. दूध वाली चाय में शहद
कुछ लोग चीनी की जगह चाय में शहद डाल लेते हैं, लेकिन दूध वाली चाय में शहद मिलाना नुकसानदेह हो सकता है। दोनों के pH और तापमान में फर्क होता है, जिससे शरीर में गर्मी और असंतुलन पैदा हो सकता है।
5. गर्म खाने के साथ (जैसे अंडा या नॉनवेज)
बहुत गर्म भोजन के साथ शहद मिलाना शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है और इससे उल्टी, अपच और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
✅ तो शहद कब और कैसे खाएं?
ताजे फल या गुनगुने पानी के साथ लें
फास्टिंग टाइम में नींबू और हल्का गुनगुना पानी + शहद फायदेमंद हो सकता है
शहद को कभी भी बहुत गर्म चीजों में ना मिलाएं
यह भी पढ़ें:
भारत-पाक तनाव में सोशल मीडिया भी नहीं बचे, फरहान सईद का इंस्टा अकाउंट भी बैन