ड्राई फ्रूट्स खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, और इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलते हैं। अगर आप रोज अखरोट खाते हैं, तो यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है, लेकिन गर्मियों में अखरोट का सेवन करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें जानना जरूरी है।
अखरोट खाने से होने वाले फायदे:
अखरोट का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ बनाए रखता है। इसके साथ ही, यह दिमाग को तेज और एक्टिव बनाए रखता है, लेकिन गर्मियों में अखरोट का सेवन कैसे और कितनी मात्रा में करें, यह जानना जरूरी है।
1 दिन में कितने अखरोट खा सकते हैं?
आप रोज 2-3 अखरोट खा सकते हैं। बच्चों को एक अखरोट रोज खाना चाहिए, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
क्या अखरोट को भिगोकर खाना चाहिए?
गर्मियों में अखरोट को भिगोकर खाना सबसे अच्छा रहता है। भिगोने से इसके अंदर की गर्मी निकल जाती है और इसके पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। आप रात में अखरोट की 3-4 गिरी को पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन उन्हें खा लें।
अखरोट में कौन से पोषक तत्व होते हैं?
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ आयरन, फास्फोरस, कॉपर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अखरोट खाने के फायदे:
दिमाग की कार्यक्षमता: रोज एक अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है और मेमोरी पावर बढ़ती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके दिन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
तनाव और नींद: अखरोट तनाव को कम करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल: इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
अखरोट को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें?
शेक या स्मूदी: अखरोट को शेक या स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं।
भूनकर खाएं: गर्मियों में अखरोट को धनिया के बीज, सौंफ के बीज और पुदीने के पत्तों के साथ भूनकर खाएं। इससे शरीर में गर्मी को बैलेंस किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
संतरे के साथ भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, वरना सेहत को होगा बड़ा नुकसान