अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का हाल ही में 3 मई को अंतिम संस्कार किया गया। पूरे बॉलीवुड ने इस दुख की घड़ी में कपूर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और अंतिम विदाई में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। कपूर परिवार इस समय गहरे शोक में है। अब निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा की जानकारी सामने आई है।
बोनी कपूर ने दी प्रेयर मीट की जानकारी
बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा के बारे में बताया गया है। पोस्ट में लिखा गया है, ‘In loving memory of Nirmal Surinder Kapoor’ और उनकी एक भावुक तस्वीर भी साझा की गई है। इस पोस्ट में बताया गया है कि निर्मल कपूर की प्रेयर मीट 5 मई 2025 को मुंबई के JW Marriott, Juhu में शाम 5:00 से 6:00 बजे के बीच आयोजित होगी। बोनी कपूर ने लिखा, “उनके सुंदर जीवन को याद करने के लिए हमारी प्रार्थना में शामिल हों।”
पूरा कपूर परिवार रहेगा साथ
प्रार्थना सभा में कपूर परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे। अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर के साथ-साथ जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। यह सभा निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने का एक भावुक मौका होगा।
यह भी पढ़ें:
भारत-पाक तनाव में सोशल मीडिया भी नहीं बचे, फरहान सईद का इंस्टा अकाउंट भी बैन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News