चेन्नई सुपर किंग्स की आरसीबी के खिलाफ 2 रन से हार के बाद सोशल मीडिया पर एक ही सवाल छाया हुआ है – क्या अंपायर की गलती से CSK को हार का सामना करना पड़ा? मामला डेवाल्ड ब्रेविस के विवादित आउट का है, जिसने मैच का रुख ही पलट दिया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मैच की पहली ही गेंद पर ब्रेविस के पैड पर गेंद लगी और अंपायर ने उंगली उठा दी। लेकिन असली विवाद तब हुआ जब ब्रेविस और जडेजा रिव्यू लेने के लिए तैयार हुए, मगर अंपायर ने कह दिया कि समय निकल चुका है।
टाइमर क्यों नहीं दिखा? फैंस ने उठाए सवाल
सबसे बड़ी गड़बड़ी ये रही कि मैदान पर रिव्यू टाइमर स्क्रीन पर नजर ही नहीं आया। जडेजा इसी बात को लेकर अंपायर से बहस करते भी दिखे। अगर स्क्रीन पर टाइमर नजर आता तो ब्रेविस समय रहते रिव्यू ले सकते थे। अंपायर के मुताबिक ब्रेविस ने देरी कर दी, जबकि रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी और ब्रेविस नॉट आउट होते।
विकेट बना मैच का टर्निंग पॉइंट
ब्रेविस के विकेट के बाद CSK की शुरुआत लड़खड़ा गई। हालांकि जडेजा (नाबाद 77 रन), एमएस धोनी और शिवम दुबे ने आखिरी तक संघर्ष किया, लेकिन टीम सिर्फ 2 रन से हार गई। ब्रेविस अगर आउट न होते तो शायद कहानी कुछ और होती।
यह भी पढ़ें:
फास्टैग में बैलेंस होते हुए भी अटकी गाड़ी? जानें सच्चाई
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News