आंतों में सूजन: पेट दर्द और थकान के पीछे की असली वजह

गट हेल्थ यानी आंतों का स्वास्थ्य हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम है। एक स्वस्थ गट न केवल पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है बल्कि कई क्रॉनिक बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है। खराब गट हेल्थ का असर सीधे-सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है और इसका मुख्य कारण हमारी गलत जीवनशैली और खराब खान-पान है। आंतों में सूजन सबसे सामान्य समस्या है, जो छोटी या बड़ी आंत में हो सकती है। आंतों का मुख्य कार्य है भोजन को पचाना और शरीर को पोषक तत्व प्रदान करना। यदि आंतों में सूजन हो जाए, तो पाचन संबंधी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। आइए जानते हैं आंतों में सूजन के संकेत और बचाव के उपाय।

आंतों में सूजन के संकेत
1️⃣ पेट दर्द और ऐंठन:
खाने के बाद लगातार पेट में दर्द या खिंचाव महसूस होना।

2️⃣ गैस बनना और पेट फूलना:
पेट में जरूरत से ज्यादा गैस बनना और फूला हुआ महसूस होना।

3️⃣ डायरिया:
मल त्याग की आदतों में बदलाव, बार-बार दस्त या कब्ज की समस्या।

4️⃣ मल में खून:
मल में खून या बलगम आना आंतों में संक्रमण या सूजन का संकेत हो सकता है।

5️⃣ मतली या उल्टी:
अक्सर ज्यादा खाने या लंबे समय तक भूखे रहने पर उल्टी जैसा महसूस होना।

6️⃣ थकान और कमजोरी:
गट के कमजोर होने से पोषण की कमी होती है, जिससे शरीर में कमजोरी महसूस होती है।

7️⃣ वजन घटना:
भूख में कमी और पोषक तत्वों की कमी के कारण वजन तेजी से घटने लगता है।

कोलाइटिस क्या है?
कोलाइटिस आंतों की बीमारी है जिसमें कोलन (बड़ी आंत) की अंदरूनी परत में सूजन आ जाती है। इसके लक्षणों में पेट दर्द, ऐंठन, वजन कम होना, बुखार और मल में खून आना शामिल है।

क्यों बढ़ रही है यह समस्या?
आजकल लोग पेट की छोटी-छोटी समस्याओं में भी मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेकर खुद ही इलाज करने लगते हैं, जिससे आंतों पर दवाओं का असर पड़ता है और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। खराब जीवनशैली, गलत खान-पान और तनाव भी इसके बड़े कारण हैं।

सूजन बढ़ने के कारण
असंतुलित और गंदा खाना।

ग्लूटेन या डेयरी इंटॉलरेंस।

जरूरत से ज्यादा दवाइयों का सेवन।

ऑटोइम्यून रोग।

तनाव और खराब नींद।

दूषित पानी पीना।

बचाव के उपाय
✅ हेल्दी डाइट लें, जिसमें ताजे फल, हरी सब्जियां और दही जैसे प्रोबायोटिक फूड्स शामिल हों।
✅ जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
✅ पर्याप्त पानी पिएं।
✅ समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं।
✅ तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और योग करें।

यह भी पढ़ें:

ईद पर टूटा शाहरुख खान का दिल, केकेआर की हार से सुहाना भी हुईं मायूस