बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दुखद मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार बोनी कपूर के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि देने आए।
कपूर फैमिली का भावुक बयान
निर्मल कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। इस बयान को बोनी कपूर के अलावा अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। बयान में लिखा गया, “2 मई 2025 को हमारे परिवार के बीच उनकी शांतिपूर्ण विदाई हुई। उन्होंने एक भरपूर और आनंदमय जीवन जिया। अपने पीछे चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, 11 पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और ढेर सारी खूबसूरत यादें छोड़ गई हैं।”
बयान में आगे लिखा गया, “उनकी उदार आत्मा और असीम प्रेम ने सभी को छुआ। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी, उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।”
काफी समय से चल रही थीं बीमार
बताया जा रहा है कि निर्मल कपूर पिछले कुछ समय से बीमार थीं और लगातार इलाज करवा रही थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री से तमाम हस्तियां कपूर परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं। इस मौके पर जाह्नवी कपूर के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए।
यह भी पढ़ें:
चंद्रकांत पंडित की सख्ती से नाराज़ खिलाड़ी, गंभीर को कर रहे याद
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News