सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पुनीत सुपरस्टार अपनी अजीबो-गरीब हरकतों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। चाहे वह नाले का पानी पीने या गोलगप्पे खाने जैसी चीजें हों, उनके वीडियो हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। हाल ही में, पुनीत ने ईद के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल करने की बात कही।
पुनीत ने दी ईद की मुबारकबाद
इस वीडियो में पुनीत ने कहा, “मैं इस्लाम धर्म को कबूल कर चुका हूं,” और इसके साथ ही ईद की मुबारकबाद भी दी। उन्होंने आगे कहा, “आओ सभी मुसलमान भाइयों, मुझे अपनी शरण में ले लो, मैं भी मुसलमान बनना चाहता हूं।” इस वीडियो के बाद उन्होंने दिल्ली के जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने की एक्टिंग करते हुए एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने हिंदू मुस्लिम सब भाई भाई लिखा।
धर्म का मजाक बना रहे हैं?
कुछ लोग इस वीडियो को सही मानते हुए पुनीत की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे धर्म का मजाक बता रहे हैं। पुनीत ने जामा मस्जिद के अंदर माथा टेकने की एक और वीडियो शेयर की, जिसमें वह कुछ पलों के लिए हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर भी उन्हें ट्रोल किया गया है।
फैन फॉलोइंग
पुनीत की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8.9 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हालांकि, अपनी अजीब हरकतों के कारण वह कई बार विवादों में फंसते रहे हैं, लेकिन फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई।
यह भी पढ़ें:
सेहतमंद थायराइड के लिए ये फल हैं रामबाण, अभी से खाना शुरू करें
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News