महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर SSMB29 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को भारत के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली बना रहे हैं, जिनकी अब तक कोई भी फिल्म फ्लॉप साबित नहीं हुई। इस बार वह 1000 करोड़ के बजट में भारत की सबसे महंगी फिल्म बना रहे हैं।
ओडिशा की देवमाली चोटी पर शूटिंग!
राजामौली बीते दिनों ओडिशा में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फिल्म के कुछ अहम सीन्स शूट कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ओडिशा की सबसे ऊंची चोटी ‘देवमाली’ पर ट्रेकिंग का अनुभव लिया और एक खास वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
राजामौली की चिंता – गंदगी से भरा पड़ा देवमाली का रास्ता!
राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पर देवमाली की ट्रेकिंग का वीडियो शेयर किया और लिखा,
“ओडिशा की सबसे ऊंची और शानदार चोटी देवमाली का एक अद्भुत सोलो ट्रेक किया। ऊपर से नज़ारा लाजवाब था, लेकिन रास्ते में फैला कूड़ा देखकर निराशा हुई।”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे प्राकृतिक अजूबों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने वहां आने वाले पर्यटकों से अपील की कि वे अपने द्वारा फैलाया गया कचरा खुद लेकर जाएं ताकि इस खूबसूरत जगह को साफ-सुथरा रखा जा सके।
SSMB29 – भारत की सबसे महंगी फिल्म!
SSMB29 को लेकर अभी तक राजामौली ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन फिल्म का बजट 1000 करोड़ बताया जा रहा है, जिससे यह भारत की सबसे महंगी फिल्म बन सकती है। फिल्म के कुछ सीन्स ओडिशा के कोरापुट में भी शूट किए गए हैं, और वहां का शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है।
फैंस में जबरदस्त क्रेज!
राजामौली की इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही बेहद एक्साइटेड हैं। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी भी दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। अब फैंस को इंतजार है कि राजामौली जल्द ही इस फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी शेयर करें!
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News