रणजी सेमीफाइनल में दुबे की दहाड़, 5 विकेट से मचाई धूम

टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने एक बार फिर अपने खेल का जलवा बिखेरा है। घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में विदर्भ के खिलाफ गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि विपक्षी टीम की आधी बल्लेबाजी उनके सामने ढेर हो गई।

विदर्भ की पारी को तोड़ा, 5 विकेट झटके!
मुंबई और विदर्भ के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी में 383 रन बनाए। हालांकि, बाकी मुंबई के गेंदबाजों के सामने विदर्भ के बल्लेबाजों ने रन बटोरे, लेकिन शिवम दुबे की घातक गेंदबाजी के आगे उनकी एक न चली। दुबे ने सिर्फ 11.5 ओवर में 49 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। खास बात यह रही कि उन्होंने करुण नायर जैसे बड़े बल्लेबाज को भी चलता किया।

तीसरी बार झटके 5 विकेट, बना नया रिकॉर्ड
यह तीसरी बार है जब शिवम दुबे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। यह उनके करियर का 25वां फर्स्ट क्लास मैच है, और इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने विकेटों की कुल संख्या 58 कर ली है। इससे पहले खेले गए 24 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 53 विकेट थे, जिन्हें उन्होंने 22.52 की औसत से हासिल किया था।

अब बल्ले से भी दिखाना होगा दम!
गेंद से शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब मुंबई को शिवम दुबे के बल्ले से भी धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी। विदर्भ को 383 रन पर रोकने के बाद मुंबई की निगाहें अब पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने पर होंगी, जिसमें शिवम दुबे अहम भूमिका निभा सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि गेंद से कहर बरपाने वाले दुबे बल्ले से भी उतनी ही धाकड़ पारी खेल पाते हैं या नहीं!

यह भी पढ़ें:

25 साल में खुद को नहीं बदला, फिर भी माधवन आज भी हैं इंडस्ट्री में टॉप