अगर आप किसान भाई पारंपरिक खेती से हटकर कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिसमें लागत कम और कमाई ज्यादा हो, तो आपके लिए पॉपुलर के पेड़ की खेती बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह खेती पारंपरिक खेती के साथ भी की जा सकती है और बड़े मुनाफे का जरिया बन सकती है।
पॉपुलर की लकड़ी की डिमांड देश और विदेश दोनों जगह है। इसकी लकड़ी फर्नीचर, प्लाईवुड, दरवाजे और अन्य उत्पादों में इस्तेमाल होती है। यही वजह है कि किसान इससे करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।
पॉपुलर की खेती से कितना मुनाफा होगा?
➡ 5-6 साल में पॉपुलर के पेड़ तैयार हो जाते हैं।
➡ इनकी ऊंचाई 60-80 फीट और मोटाई 3-4 फीट तक हो सकती है।
➡ 1 एकड़ में करीब 3000 पौधे लगाए जा सकते हैं।
➡ लकड़ी की कीमत 700-800 रुपये प्रति क्विंटल होती है।
➡ 7 साल में किसान 1 करोड़ 20 लाख रुपये तक कमा सकते हैं!
➡ यदि 20 लाख रुपये की लागत भी निकाल दें, तब भी करीब 1 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा बचता है।
कैसे करें पॉपुलर की खेती?
✔️ रोपाई का सही समय: बारिश के मौसम में करें।
✔️ उत्तम तापमान: 10°C से 45°C के बीच सही रहता है।
✔️ मिट्टी का चुनाव: दोमट मिट्टी सबसे बेहतर होती है।
✔️ खेत की तैयारी:
➡ 2 बार गहरी जुताई करें।
➡ पर्याप्त मात्रा में गोबर की खाद मिलाएं।
➡ 5-5 मीटर की दूरी पर पौधों की रोपाई करें।
✔️ सिंचाई:
➡ गर्मियों में 7-10 दिन के अंतराल पर पानी दें।
➡ सर्दियों में 20-25 दिन के गैप पर सिंचाई करें।
पॉपुलर की लकड़ी का कहां-कहां होता है इस्तेमाल?
✅ प्लाईवुड और फर्नीचर
✅ दरवाजे और सजावटी सामान
✅ माचिस की तीलियां और दियासलाई
✅ क्रिकेट बैट, विकेट और कैरमबोर्ड
✅ कमर्शियल और डोमेस्टिक फर्नीचर
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार के हजारों किसान पॉपुलर की खेती से लाखों-करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News