महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली फ्लाइट्स का किराया, जो कुछ दिन पहले काफी बढ़ गया था, अब आधा हो गया है. एयरलाइन रेगुलेटर DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के सख्त आदेश के बाद एयरलाइन कंपनियों को अपनी मनमानी से किराया बढ़ाने पर रोक लगानी पड़ी और अब किराए में कमी कर दी गई है.
किराया घटाने पर मजबूर हुईं एयरलाइंस:
बीते दिनों में महाकुंभ जाने वाली भारी भीड़ के चलते एयरलाइन कंपनियों ने प्रयागराज की फ्लाइट का किराया काफी बढ़ा दिया था, जिसका असर दूसरे रूट्स के एयरफेयर पर भी पड़ा था. लेकिन अब DGCA के आदेश के बाद एयरलाइंस को किराया घटाने पर मजबूर होना पड़ा है.
अकासा एयर ने भी घटाया किराया:
अकासा एयर ने भी प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया 30-45 प्रतिशत तक घटाया है. इसके साथ ही एयरलाइन ने इस रूट पर उड़ानों की संख्या बढ़ा दी है. बृहस्पतिवार को जारी बयान में अकासा एयर ने कहा कि उसने पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए विशेष उड़ानें शुरू की हैं. इसके अलावा मुंबई और दिल्ली से प्रतिदिन की सीधी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.
45 करोड़ लोग जाएंगे फ्लाइट से महाकुंभ:
अनुमान है कि महाकुंभ के दौरान सभी एयरलाइंस मिलकर लगभग 45 करोड़ यात्रियों को प्रयागराज ले जाएंगी, जिसमें 15 लाख विदेशी टूरिस्ट शामिल होने की उम्मीद है. इस बढ़ी हुई मांग को देखते हुए सरकार के आदेश के बाद एयरलाइंस ने टिकट के दाम आधे कर दिए हैं और नई फ्लाइट्स भी जोड़ी हैं.
किराए में कमी:
बुधवार को डीजीसीए द्वारा जारी आदेश के बाद किराए में कमी देखी जा रही है. अब गूगल पर दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट सर्च करने पर किराया लगभग 10 हजार रुपये दिखाई दे रहा है, जो पहले 29 हजार रुपये था.
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं? यहां जानें कैसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News