अविनाश तिवारी ने ‘द मेहता बॉयज़’ के ट्रेलर में अपनी शानदार अदाकारी से सबका ध्यान खींच लिया है। बोमन ईरानी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में पिता-पुत्र के जटिल रिश्ते को भावनात्मक रूप में दर्शाया गया है। ट्रेलर में अविनाश तिवारी एक बेटे के किरदार में नजर आते हैं, जो अपनी भूमिका में गहराई से उतरकर दर्शकों को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। वहीं, बोमन ईरानी ने पिता की भूमिका में शानदार अदाकारी का परिचय दिया है, जैसा कि उनके प्रशंसक उम्मीद करते हैं।
2 मिनट 26 सेकंड के इस ट्रेलर में पिता-पुत्र के रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है। कहानी में 48 घंटे की एक ऐसी स्थिति है, जहां दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए मजबूर होते हैं। इस दौरान उन्हें अपने विचारों और मतभेदों का सामना करना पड़ता है, जो उनके रिश्ते में खटास डालते हैं। इस भावनात्मक सफर में अविनाश और बोमन की केमिस्ट्री दर्शकों को बांधे रखने में सफल होती है।
इसके अलावा, फिल्म में श्रेया चौधरी भी अहम भूमिका निभा रही हैं, जो अविनाश की ऑन-स्क्रीन पार्टनर का किरदार निभाकर कहानी में और गहराई लाती हैं। अविनाश तिवारी ने अपने चरित्र के भावनात्मक संघर्ष, असहजता, और पीढ़ियों के बीच की खाई को बखूबी प्रदर्शित किया है, जिससे हर दृश्य में वह ध्यान आकर्षित करते हैं।
बोमन ईरानी द्वारा निर्देशित यह पहली फिल्म है, जिसे एलेक्स डिनेलारिस जूनियर ने लिखा है, जो ‘बर्डमैन’ और ‘द रेवेनेंट’ के लेखक हैं। फिल्म 7 फरवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने जा रही है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News