जब सारा देश मां दुर्गा और नवरात्रि के उत्सव में डूबा था, तब अचानक ही रतन टाटा के निधन से हर किसी को गहरा सदमा दे दिया। रतन टाटा के अचानक निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार, 9 अक्टूबर को रात 11 बजे रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने रतन टाटा की निधन पर शोक जताया, और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
एक्स-गर्लफ्रेंड, खास दोस्त और एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को भी रतन टाटा के निधन से बड़ा झटका लगा। सिमी ग्रेवाल कभी रतन टाटा से प्यार करती थीं और अच्छा दोस्त मानती थीं। पर क्या पता था कि उनका यह दोस्त 86 साल की उम्र में अचानक ही उन्हें अलविदा कह जाएगा।
सिमी ग्रेवाल ने अपने ट्विटर हैंडल यानी X अकाउंट पर अपने शो Rendezvous with Simi Garewal से रतन टाटा के साथ वाली तस्वीर शेयर की। रतन टाटा कभी सिमी ग्रेवाल के शो का हिस्सा बने थे और उसमें अपनी जिंदगी के बारे में दिलचस्प खुलासे किए थे।
सिमी ग्रेवाल कभी रतन टाटा से बेहद प्यार करती थीं। यह बात उन्होंने साल 2011 में हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कबूल की थी। सिमी ग्रेवाल से रतन टाटा संग उनके कनेक्शन को लेकर सवाल पूछा गया था। जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने कुछ वक्त के लिए रतन टाटा को डेट किया था। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया, पर वो हमेशा अच्छे दोस्त रहे।
रतन टाटा की तारीफ में कही थी यह बात
सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा की तारीफ करते हुए कहा था, ‘उनका और मेरा लंबा रिश्ता रहा है। वह परफेक्ट हैं, और सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल है। वह एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनके लिए अहम नहीं रहा। वह यहां इंडिया में इतना रिलैक्स होकर नहीं रह पाते, जितना बाहर रहते हैं।’
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News