गर्मियां शुरू होते ही कुछ ठंडा चाहिए अब कुछ नहीं मिलता है तो हम सीधे फ्रिज खोलकर ठंडी पानी पी लेते है जो की बेहद खतरनाक है। गर्मियों के दिनों में ये हमें राहत तो दिलाता है लेकिन इस ठंडे पानी पीने के कई नुकसान है। हम सभी को पूरे दिन कम से कम 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। हम सभी ठंडा पानी बस यूहीं पी लिया करते है, हमारे शरीर पर पानी के तापमान का असर होता है, गर्मियों में हम सभी को ठंडा पानी पीने के इच्छा होती है जिसकी वजह से हम फ्रिज का पानी पीते हैं। गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए हम कभी भी ठंडा पानी पी लेते हैं, ये ठंडा पानी, हार्ट अटैक की वजह बन रहा है।
आयुर्वेद में भी ठंडे पानी के सेवन को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताया गया है। हम सभी को फ्रिज में रखा हुआ पानी बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। अक्सर हम धूप से सीधे आकर या फिर किसी भी एक्सरसाइज के बाद ठंडा पानी पी लेते है जिसका हमारे शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ता है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसान,
ठंडे पानी के सेवन से हमारी आंतें सिकुड़ जाती है, ठंडा पानी पीने से खाना का पाचन सही प्रकार से नहीं हो पाता है।अगर खान का पचना सही तरीके से नहीं होगा तो पेट में कब्ज जैसी समस्या होती है।
अगर हम ठंडा पानी पीने की आदत को प्रतिदिन करते है तो इसकी वजह से टॉन्सिल्स की समस्या होती है। फेफड़े और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़े रोग भी हो सकते हैं। अगर हम फ्रिज की जगह मिट्टी के घड़े का पानी पिए तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होगा।
ठंडे पानी का सेवन हार्ट रेट पर सीधा असर डालता है। अगर हम ठंडा पानी पीते है तो इसका सीधा असर हमरे शरीर की वेगस नर्व पर होता है, जिसकी वजह से हार्ट रेट बहुत कम हो जाती है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News