क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक डेढ महीने बाद मुंबई लौटी हैं। दरअसल, तलाक की खबरों के बीच नताशा 15 जुलाई के दिन अपने बेटे अगस्त्य पांड्या को लेकर सर्बिया चली गई थीं। इसके बाद, 18 जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने और हार्दिक ने तलाक लेने का फैसला लिया है। वहीं अब दो सिंतबर के दिन वह मुंबई वापस लौट आई हैं।
मुंबई पहुंचने के बाद किया पहला पोस्ट
नताशा सोमवार की सुबह तकरीबन 6 बजे मुंबई में लैंड हुईं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें में उनके साथ उनका बेटा अगस्त्य नजर नहीं आया। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अकेले मुंबई आई हैं। जब वह मुंबई पहुंचीं तब मुंबई की बारीश ने उनका स्वागत किया।
नताशा एक सर्बियाई डांसर और मॉडल हैं। साल 2012 में एक्ट्रेस बनने का सपना लिए नताशा सर्बिया से इंडिया आ गई थीं। इंडिया आने के बाद उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ से अपने डेब्यू किया। फिर उन्होंने सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ में भाग लिया और एक महीने तक घर में रहीं। साल 2024 तक उन्होंने कई सारे ब्रांड एंडोर्समेंट, कोलैबोरेशन और फिल्में कीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 12 साल तक काम करने के बाद अब उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़ रुपये हो गई है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News