मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के भाई ने युवक के पेट में चाकुओं से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक करीब एक साल पहले गांव से एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था और उसके साथ शादी कर ली थी। इससे नाराज युवती के भाई ने अपने परिवार की बदनामी का बदला लेने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों ने युवती के भाई समेत परिवार के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जामली की है। हत्या करने वाले वाला आरोपी नाबालिग है और घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले जामली गांव में नाबालिग युवक ने अपनी नाबालिग बहन के प्रेमी तीरथ पिता गेंदालाल सांवनेर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी युवक के पेट पर तब तक वार करता रहा जब तक उसकी अंतड़ियां बाहर नहीं आ गई। जिसके वह शव को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि तीरथ और आरोपी की बहन के बीच प्रेम प्रसंग था। करीब एक साल पहले तीरथ लड़की को भगाकर ले गया था और उससे शादी कर ली थी। पुलिस ने लड़की को बरामद किया और नाबालिग होने के कारण उसे परिवार सौंप दिया। इससे बाद से ही आरोपी और उसके परिवार वालों तीरथ से रंजिश बना ली थी और वे उसे जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को मृतक की भाभी की तबीयत खराब होने के कारण तीरथ घर पर अकेला था, इसी का फायदा उठाकर लड़की के भाई और परिवार के तीन लोगों उसकी हत्या कर दी।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News