जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू पर तूफान ‘शानशान’ ने दस्तक दे दी है। इसके कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, घरों की छतें उड़ गईं, खिड़कियां टूट गईं और जगह-जगह पेड़ गिरे हुए नजर आए। वहीं, अधिकारियों ने हजारों लोगों को जगह खाली करने की सलाह दी।
मौसम विभाग ने बताया कि शक्तिशाली तूफान सुबह करीब आठ बजे टकराया। यह 252 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। वहीं, कागोशिमा प्रान्त के अधिकांश हिस्सों में विशेष तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके कारण सार्वजनिक परिवहन संचालकों ने रेलगाड़ियां और उड़ानें रद्द कर दी गई है। तूफान उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।
क्यूशू के बिजली विभाग ने बताया कि 2,54,610 घरों में बिजली गुल है। जापान मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि कागोशिमा में खतरनाक तूफान और ऊंची लहरों की विशेष चेतावनी जारी की जा रही है। तूफान, तेज हवा और ऊंची लहरों के साथ-साथ भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और दक्षिणी क्यूशू में उफनती नदियों को देखते हुए अधिक सतर्कता बरतें।
मौसम विभाग ने आगे कहा कि कृपया यह भी सलाह दी जाती है कि शुक्रवार के पास आते ही पश्चिमी जापान में भारी बारिश के कारण आपदा का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। तूफान शानशान के कारण मंगलवार से जापान के बड़े हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने बताया कि मध्य आइची प्रांत के गामागोरी शहर में भूस्खलन से एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 70 साल का एक दंपती और 30 साल का एक बेटा शामिल है। वहीं, 40 साल की दो वयस्क बेटियां बच गईं। दक्षिणी क्यूशू के लिए मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक 48 घंटों में 1,100 मिलीमीटर (43 इंच) वर्षा की भविष्यवाणी की।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News