श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 को सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की कमाई तेजी से हो रही है। हालांकि, दर्शकों को अब इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म के ओटीटी रिलीज पर एक अपडेट आया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 अमेजन प्राइम पर रिलीज हो सकती है।
कब और कहां रिलीज हो सकती है स्त्री 2?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्त्री 2 के राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ओटीटी पर सितंबर के आखिर या अक्टूबर में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज हुई थी।
क्या है फिल्म का प्लॉट?
स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री का सीक्वल है। स्त्री में चंदेरी में आदमियों पर स्त्री का आतंक मंडरा रहा था। वहीं, स्त्री 2 में खतरा महिलाओं पर मंडरा रहा है। चंदेरी की महिलाओं पर एक सरकटे राक्षस का आतंक मंडरा रहा है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर की सच्चाई भी सबके सामने आ गई है। इस फिल्म को देखकर आपको पता चल जाएगा कि श्रद्धा कौन है और क्यों चंदेरी में आई है।
स्त्री 2 की स्टार कास्ट
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और सुनीता राजवर जैसे कलाकार नजर आए हैं। वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार, वरुण धवन का कैमियो है। फिल्म में तमन्ना भाटिया का भी कैमियो है। तमन्ना का गाना ‘आज की रात’ को भी खूब पसंद किया जा रहा है। अगर स्त्री 2 के डायरेक्टर की बात करें तो फिल्म को डायरेक्ट किया है अमर कौशिक ने। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.9 रेटिंग मिली है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News