Thursday , 15 October 2026
  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

Business SandeshBusiness Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News

  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • भारत
  • व्यापार
  • दुनिया
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • Business Sandesh English
Home»लेटेस्ट न्यूज़»सिरदर्द की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा
Shot of a uncomfortable looking woman holding her head in discomfort due to pain at home during the day

सिरदर्द की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा

News Desk August 26, 2024 लेटेस्ट न्यूज़, हेल्थ

सिरदर्द एक आम समस्या है जिसका सामना हम आए दिन करते रहते है। जिसकी वजह से आँखों और शरीर के विभिन्न भागों में दर्द महसूस होता है। और थोड़ा सा रिलैक्स करने के बाद सिरदर्द एक दम छूमंतर भी हो जाता है।लेकिन आए दिन सिरदर्द और आँखों में दर्द होना एक बड़ी स्वाथ्य चिंता का विषय है। अगर हम इस सिर दर्द और आँखों में दर्द के कारण को शुरुआती समय में समझ ले तो इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।आज हम आपको बताएँगे सिरदर्द के लक्षण और इससे राहत पाने के उपाय।

सिरदर्द क्या है?
हमारा मष्तिष्क (दिमाग) शरीर के विभिन्न भागों मुख्तया खोपड़ी (कपालतंत्र) से बहुत सारी नसों से जुड़ा है। और इन नसों मे पेन सेंसटिव स्ट्रक्चर (दर्द महसूस करने का तंत्र) होता है।

हमारे सिर और गर्दन में 9 जगह पेन सेंसटिव स्ट्रक्चर होते है। जैसे :- आँख, नस, कान, नर्व आर्टरी, मांसपेशिया, सबक्यूटेनियस टिशु, साइनस, क्रिनियम और म्यूकस मेम्ब्रेन |

जब भी हम अधिक तनाव या चिंता करते है तो इन नसों में दबाव/प्रेशर बढ़ जाता है और कई बार सुजन हो जाती है। जिसे पेन सेंसटिव स्ट्रक्चर महसूस कर मष्तिस्क को दर्द होने का संदेश देते है। यह दर्द अकसर सिर के आगे (माथे) वाले भाग में सबसे ज्यादा महसूस किया जाता है। जिसे हम सिरदर्द कहते है।सिरदर्द का लेवल और प्रकार में विभिन्ता की वजह से इसका दर्द पूरी खोपड़ी में अलग-अलग भाग में महसूस किया जाता है।किसी को सिरदर्द होने पर माथे मे दर्द होता है, तो किसी को आँखों में, तो किसी को सर के पिछले भाग में |

सिरदर्द का इलाज
सिरका
सिरका एक औषधि है। इसका इस्तेमाल पेट दर्द में भी किया जाता है और यह सिर दर्द में भी फायदेमंद है। हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच सिरका मिला लें। इसे पीकर कुछ देर के लिए लेट जाएं। सिर दर्द कम हो जाएगा और धीरे-धीरे गायब।

ग्रीन टी
सिरदर्द होने पर चाय तो हम सभी पीते हैं लेकिन ऐसे में ग्रीन-टी पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स दर्द कम करने में मददगार होते हैं।

काढ़ा
आप चाहें तो काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इससे भी सिर दर्द दूर हो जाता है। काढ़ा बनाते समय उसमें दालचीनी, कालीमिर्च जरूर डालें। चीनी की जगह गुड़ या फिर शहद की इस्तेमाल करें।

लौंग
सिर दर्द तेज हो तो लौंग के तेल से मसाज करना भी फायदेमंद रहेगा। लौंग का तेल न हो तो लौंग का धुआं लेना भी फायदेमंद रहेगा।

Previous सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है तुलसी की पत्तियां
Next इन फूड कॉम्बिनेशन का ना करें सेवन, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

Related Articles

नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े

2 weeks ago

पनीर के नाम पर बेचे जा रहे एनालॉग उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर देशभर में रोक लगाने का प्रस्ताव

3 weeks ago

5G पर जियो की पकड़ और मजबूत, 28.5 करोड़ तक पहुंचा True5G ग्राहक आधार

July 17, 2026

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

About us | Disclaimer | Terms & Conditions | Privacy Policy | Contact
Copyright © 2025 Business Sandesh Group. All rights reserved.