क्या आप जानते हैं गोंद कतीरा क्या है?कतीरा पेड़ से निकलने वाले गोंद को सुखाकर बनाया जाता है।पोषण मूल्य की बात करें तो यह कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड और प्रोटीन से भरपूर होता है।गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण लोग गर्मी से बचने के लिए इसका सेवन केवल गर्मी के मौसम में ही करते हैं।गर्मियों में लू से बचाव के लिए शरीर की गर्मी को भी कम करता है। यह न सिर्फ शरीर के खून को गाढ़ा करता है बल्कि दिल की बीमारियों के साथ-साथ सांस संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में बहुत फायदेमंद है।
इस्तमाल कब करे-
लू से बचने के लिए- गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने पर हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। जो लोग नियमित रूप से घर से बाहर काम करते हैं वे अक्सर हीट स्ट्रोक से पीड़ित होते हैं। ऐसे समय में शरीर में गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करना जरूरी है।तो आप गोंड कतीरा कासेवन नींबू पानी या मिल्क शेक में मिलाकर कर सकते हैं। इसमें कोई स्वाद नहीं होता, लेकिन स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए।गोंद कतीरा शरीर में मौजूद गर्मी को नियंत्रित करने में मदद करता है।
मुंह के छाले को ठीक करने में-अगर आपके मुंह में छाले और सूजन है तो भी आप गोंद कतीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके मुंह को ठंडक पहुंचाता है, जिससे तुरंत राहत मिलती है।
कब्ज से राहत-अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो भी आप नींबू पानी और कतीरा गोंद मिलाकर सेवन करे आपको कब्ज संबंधी समस्या से राहत मिलेगी।
शरीर में ऊर्जा बढ़ाना-गोंद कतीरा में प्रोटीन होता है, जो शरीर को ऊर्जा से भर देता है। गर्मी के दिनों में अगर आपको सुस्ती, थकान या कमजोरी महसूस होती है तो एक गिलास में एक चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा, थोड़ा सा गुलाब का शरबत, चीनी और दूध डालकर मिला लें और ठंडा करके इसका सेवन करें। इसे पीने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी और आप बिल्कुल फिट और स्वस्थ हो जाएंगे।
महिलाओं के लिए फायदेमंद-पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण खून की कमी होना आम बात है। इसके अलावा डिलीवरी के बाद भी महिलाएं काफी कमजोर हो जाती हैं। गोंद कतीरा शरीर को ताकत देने और पीरियड्स के दौरान रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है। गोंद कतीरा के साथ मिश्री को पीस लें, फिर इसे दो चम्मच कच्चे दूध में मिलाकर खाएं। आप चाहें तो गोंद के लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं.
कोशिश करें कि गोंद कतीरा को हमेशा ठंडे पानी, नींबू पानी या दही के साथ लें।
यह भी पढ़ें:
गंदगी ही नहीं, डायबिटीज और अन्य समस्याएं भी बढ़ा सकती हैं गर्दन का कालापन,जानिए कैसे करें इसे साफ
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News