अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे गिरकर 82.92 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा को राहत मिली। दूसरी ओर शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये को लेकर धारणा कमजोर हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 82.92 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा गिरकर 82.90 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 103.81 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत गिरकर 82.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News