टीचर – बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला – और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
मास्टर जी- ‘संगठन में ही शक्ति है’ का एक अच्छा सा उदाहरण दो…!
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता…!
बेचारे मास्टर जी अब तक बेहोश हैं…!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
मंदिर में संता – हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो…?
भगवान – क्यों खाली हाथ आये, नारियल केला और सेब नहीं लाए…?
संता – भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो…!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली…
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है…
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News