राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न दलों के नेता उनसे प्यार करते थे। लोकसभा के अध्यक्ष भी रहे जोशी (86) का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता श्री मनोहर जोशी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, श्री जोशी ने खुद को लोगों के बीच प्रिय बनाया।
उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता के लिए प्रशंसा अर्जित की और नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें प्रेम किया। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करती हूं।”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News