कार्यबल प्रबंधन समाधान प्रदाता बेट्टामिंट ने निर्माण क्षेत्र में वित्तीय लेनदेन को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए भुगतान समाधान ‘बेट्टापे’ मंच पेश किया है।
बेट्टामिंट ने एक बयान में कहा, ‘बेट्टापे’ विशिष्ट परियोजना मापदंडों जैसे डेबिट नोट्स, वेतन भुगतान के लिए कर्मचारी उपस्थिति और यहां तक कि समय पर पूरे किए जाने वाले संवेदनशील कार्यों को पूरा करने के लिए पुरस्कार तथा प्रोत्साहन के साथ भुगतान सुविधा प्रदान करेगा।
बेट्टामिंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केज्या डी ब्रैगेंजा ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि निर्माण कंपनियां केवल देय राशि का भुगतान करें। ‘बेट्टापे’ क्षेत्र संचालन में सटीकता और जवाबदेही का एक नया लाया है..”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News