चिंटू ने अंग्रेजी बोलने की नई ट्यूशन शुरू की थी।
मास्टर जी – चिंटू, कल तुम पढ़ने क्यों नहीं आए थे?
चिंटू – वो कल हमारे यहां मंदिर में ब्युटीफुल ट्रेजेडी थी न, इसलिए नहीं आया था।
मास्टर जी – ब्युटीफुल ट्रेजेडी क्या है?
चिंटू – सर जी, सुन्दर काण्ड…आपको इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती क्या?😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
टीवी पर आने वाले विज्ञापनों की मम्मी कितनी अच्छी होती हैं। बच्चे कपड़े गंदे करके आए तो भी वो हंसते हुए धो देती हैं।
बचपन में जब हम कपड़े गंदे करते थे, तो पहले हम धुलते थे और बाद में कपड़े।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
मम्मी ने पिंकी को डांटते हुए कहा – दूध क्यों उबल जाता है, पानी क्यों बह जाता है और सब्जी क्यों जल जाती है?
पिंकी – व्हाट्सएप पर रिप्लाई करने के चक्कर में।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
चिंटू – पप्पू, चलो कहीं घूमने जाते हैं, जहां जाने के लिए लोग मरते हैं।
पप्पू – ठीक है शाम तक बताता हूं।
शाम होते ही पप्पू चिंटू को श्मशान घाट लेकर गया।
चिंटू गुस्से से – श्मशान भी कोई घूमने की जगह है क्या?
पप्पू – अरे पगले, तुम्हीं ने तो कहा था ऐसी जगह चलो, तो यही वो जगह है जहां आने के लिए लोग मरते हैं।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News